आरा, दिसम्बर 18 -- -इलाज के दौरान बुधवार की देर रात घर पर महिला ने तोड़ा दम -लखनऊ में 15 दिसंबर को सड़क पार करने में हुआ था हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सड़क हादसे में जख्मी भोजपुर की महिला की तीसरे दिन मौत हो गई। इलाज के दौरान बुधवार की रात उसने घर पर दम तोड़ दिया। मृत महिला मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के कुरूर गांव निवासी नितेश कुमार सिंह की 28 वर्षीया पत्नी अंजू देवी थी। वर्तमान में भोजपुर के हसन बाजार में अपना मकान बनाकर रहती थी। नितेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को उनकी पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर दिल्ली के फरीदाबाद जा रही थी। लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन छूट गई, जिस कारण वह सड़क पार कर रही थी। तभी किसी वाहन ने उसे कुचल दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग ...