मुरादाबाद, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी महाकुंभ 23 मार्च को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी कन्वेंशन हॉल में होगा। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई जाएगी। बुधबाजार स्थित गोल्डन प्लाजा में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया इस महाकुंभ में व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा होगी। व्यापारियों ने गिरीश भंडूला को भाजपा का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और भाजपा हाईकमान की सराहना की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरीश भसीन ने की। पुनीत अग्रवाल, अंबरीष अग्रवाल, रवि अग्रवाल, संजय सहगल, रूप कमल माहेश्वरी, गुलशन आहूजा,कौशल टंडन, शरद चतुर्वेदी, नवीन गर्ग, मयूर भाटिया, वरुण रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, गोपाल रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, राकेश सहगल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.