लखनऊ, फरवरी 2 -- ठाकुरगंज इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का लाकर तोड़कर सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय राम प्यारे श्रीवास्तव के 48 लाख रुपये के जेवर पार कर लिए गए। ढाई साल पूर्व वृद्ध को जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर बैंक पहुंचे तो अफसरों ने कहा कि इस अवस्था में धर्म-कर्म के काम करो, खजाना कहां खोजने में लगे हो? जो गया समझो वह तुम्हारा था ही नहीं, जिसके भाग्य में था उसे मिल गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर बैंक के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित वृद्ध राम प्यारे श्रीवास्तव गढ़ी पीर खां के रहने वाले हैं। सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा कि वर्ष 1987 में उन्होंने बैंक में लाकर खोला था। लाकर नंबर 72 उन्हें अलाट हुआ था। लाकर में...