लखनऊ, जून 8 -- शहर में 24 घंटे में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। किसी भी पीड़ित की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। पिछले 12 दिन में किसी भी दिन 24 घंटे में तीन मरीज नहीं मिले थे। मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। सदर की वृद्धा (61), गोमती नगर विस्तार की युवती (22) और गोमती नगर विश्वास खंड निवासी महिला (49) में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक तीनों ही संक्रमितों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इन सभी को सांस लेने में तकलीफ, खांसी-जुकाम व बुखार होने पर परिवारीजनों ने निजी केंद्रों पर जांच करवाई। जांच रिपोर्ट आने पर सभी में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि हुई है। तीनों लोगों की हालत सामान्य है। किसी को कोई अधिक समस्या नहीं है। नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.