मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा था। भाजपा सरकार ने कांग्रेस नेताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराया। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी है। इस सरकार में जनता त्रस्त हो चुकी है। मिन्हाज अहमद छोटे खान ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हम लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। लखनऊ जाने नहीं दिया गया। संजय दुबे ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है। मनरेगा कोऑर्डिनेटर अर्चना चौबे, गणेश दत्त पाठक, कपिल कुमार सोनकर, जनार्दन पांडेय, मधु ...