नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- लखनऊ में लोकबंधु अस्पताल के बाद अमीनाबाद मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई।अमीनाबाद मोहन मार्केट में सोमवार रात करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ निकलता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पड़ोस के लोग दौड़े गार्डों की मदद से सबमर्सिबल पम्प स्टार्ट कर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी। मौके पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। 10 दुकानें आग की चपेट में आ चुकी थीं। हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर पहुंचे इस बीच आग और विकराल रूप ले चुकी थी। सरदार साड़ी वाले समेत कई अन्य दुकानों तक पहुंच गई। व्यापारी नेता और दुकानदार भी आ गए। लोग चीख पुकार कर रहे थे। कुछ आस पड़ोस के दुकानदार अपनी दुकानदारों के ताले खोलकर सामान निकालने की कोशिश करने लगे। दमकल कर्मियों से उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.