प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 2 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने लखनऊ के सभी बड़े मॉल्स के फूड कोर्ट्स में एक साथ छापेमारी की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय 14 टीमों ने लूलू, पलासियो, फीनिक्स, सिनेपोलिस, एमरल्ड, वेव और फोनिक्स मॉल में एक साथ सघन निरीक्षण किया। इसका मकसद एक ही था कि जो खाना आप और आपका परिवार मॉल में खाते हैं, वह पूरी तरह सुरक्षित हो। इस चेकिंग में खासतौर पर गंदगी, लाइसेंस की अनियमितता और खराब हाइजीन पर सख्ती दिखाई गई। एफएसडीए की टीमों ने चार बड़े फूड आउटलेट्स का खाद्य कारोबार तुरंत बंद करा दिया। दर्जनों प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए। कई को सुधार नोटिस थमाया। लुलु मॉल के लुलु हाइपर माल में मैन्युफैक्चरिंग डेट बदलने और लाइसेंस में गड़बड़ी के कारण पूरा फूड सेक्शन बंद किराया गया। इसी मॉल में डबरु द चाप बिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.