बिजनौर, सितम्बर 3 -- श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनरत एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को धामपुर के एसडीएम तिराहे पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पुलिस और प्रशासन पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना छात्रों का अधिकार है। लेकिन सत्ता के दबाव में बर्बर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र का गला घोंटा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि घायल छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अनुज राजपूत, कार्तिकेय ठाकुर, तनुज सिंह, मोहित चौहान, आयुष ठाकुर, सार्थक मित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.