देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। नगर पालिका परिषद स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आयोजित धरने में कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर इसे रोकने की कोशिश की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा सरकार का दमनकारी कृत्य बताते हुए जिलाध्यक्ष ने कड़ी निंदा की है। मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इसमें उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.