नई दिल्ली, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नौकरी और प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों को 'लव जिहाद' के जाल में फंसाने वाले एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर के अनुसार मुस्लिम युवक नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे और बाद में उन पर धर्मांतरण का दबाव डालते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे खेल के केंद्र में लखनऊ का स्पा सेंटर था। आरोपियों ने विशेष रूप से उन लड़कियों को टारगेट किया जो पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों से लखनऊ आई थीं। उन्हें नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लड़कियों को दोस्ती के नाम पर फंसाया गया और फिर नशीला पदार्थ ...