लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ में सर्दी धीरे-धीरे अपने पैर पसारती जा रही है। शुक्रवार को सुबह जल्द उठने वालों को कंपकंपी ने बदलते मौसम का एहसास कराया। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री और इस सीजन में सबसे कम रहा। दिन में धूप तो खिली लेकिन तेज और सर्द पछुआ हवाओं का पहरा रहा। नतीजतन अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच कर थम गया। मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में निकले पश्चिमी विक्षोभ के बाद खाली स्थान को पछुआ हवा तेजी से भर रही है। उच्च हिमलायी इलाकों से होकर आ रही उत्तर पश्चिमी हवा बेहद सर्द है। इसी की वजह से तापमान में गिरावट आई है। यह आगे भी जारी रहने का पूर्वानुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...