लखनऊ। विजय वर्मा, जनवरी 9 -- राजधानी लखनऊ में भूमाफियाओं ने अर्बन सीलिंग की करीब 270 बीघे सरकारी जमीन बेच डाली और प्रशासन व लखनऊ विकास प्राधिकरण हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। कीमत के लिहाज से यह जमीन दो अरब रुपये से भी अधिक आंकी जा रही है। कागजों में जमीन आज भी अर्बन सीलिंग की है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वहां प्लॉट कट चुके हैं, मकान बन चुके हैं और अवैध निर्माण लगातार जारी है। औरंगाबाद जागीर की 2,43,185.55 वर्ग मीटर और औरंगाबाद खालसा की 4,33,760.89 वर्ग मीटर, यानी कुल 6,76,946.44 वर्ग मीटर जमीन अर्बन सीलिंग के अंतर्गत आती है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह लगभग 270 बीघे होती है। जानकारों के मुताबिक, अगर इस जमीन को बेहद कम दर पर भी बेचा जाए, तब भी इसकी कीमत दो अरब रुपये से कम नहीं बैठती। इसके बावजूद यह पूरी जमीन भूमाफियाओं के हवाले हो चुकी है।अर्बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.