लखनऊ, अक्टूबर 10 -- नवाबों के शहर लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शातिर बीवी ने अपने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर बीमा के 25 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में जब बीमा कंपनी को इस बारे में भनक लगी तो वह दंग रह गए। अब कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन ने कोर्ट के आदेश से हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ये मामला हजरतगंज के शाहनजफ रोड स्थित अवीवा इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑपरेशंस संदीप मधुकर के मुताबिक उनकी कंपनी लोगों का बीमा करती है। जानकीपुरम सेक्टर एफ निवासी रवि शंकर ने पांच दिसंबर 2012 में कंपनी से पॉलिसी ली थी, जिसकी बीमा राशि 25 लाख रुपये थी। संदीप ने बताया कि 21 अप्रैल 2023 को रविशंकर की पत्नी केश कुमारी दफ्तर पहुंची और दावा किया कि उनके पति की नौ अप्रैल 2023 में मौत हो गई है। साक्ष्य के तौर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.