लखनऊ, सितम्बर 28 -- राजधानी में सोमवार को राजाजीपुरम, गोमतीनगर, सर्वोदयनगर, विकासनगर, अहिबरनपुर और इंदिरानगर सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे एफ-ब्लॉक, पीर बक्का, हरिजन बस्ती, मेंहदी बेग खेड़ा सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। गोमतीनगर के विकासखंड-1,2,3 और पत्रकारपुरम मार्केट में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली गुल रहेगी। विश्वासखंड-एक व दो में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विशालखंड-1,2,3,4,5 में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेंगी। सर्वोदयनगर उपकेंद्र के मानस कॉलोनी, कुर्मांचल नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इंजीनियरिंग कॉलेज उपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.