लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ समेत पूरे यूपी में शुक्रवार से फिर मौसम बदलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत गुरुवार से ही हो जाएगी। इस दौरान सूबे के पूर्वी हिस्सों में बारिश होगी, वहीं लखनऊ में बूंदाबांदी या हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी से गुजरता हुए पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी हिस्से में ठहर गया है। इसको बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। दूसरी ओर अरब सागर की ओर से आ रही दक्षिण पश्चिमी हवा की नमी भी यह सिस्टम खींच रहा है। इस वजह से गुरुवार तक प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार हैं। कुछ जगह गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ सकती है। आंधी आने के भी आसार हैं। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले आया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के ऊपर ही ठहर गया है। अब एक नया सिस्टम बन रहा जिसकी वजह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.