हरदोई, फरवरी 6 -- बावन। लखनऊ में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। प्रसूता के मायके वाले ससुराल वालों पर आरोप लगाने लगे। इसलिए लोनार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। क्षेत्र के गांव बरवन निवासी रामलखन की पत्नी सुरभी की लखनऊ में प्रसव के दौरान मौत हो गई। ससुराल वाले शव लेकर बरवन आ गए। तब तक इसके मायके वाले पहुंच गए और ससुरालियों पर आरोप लगाने लगे। शादी के 10 महीने हुए हैं। एक बेटी को जन्म दिया है। कोतवाल लोनार राकेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.