लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है, लेकिन इस ऐतिहासिक सफर की एक अहम कड़ी लखनऊ के मिट्टी से भी जुड़ी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि पाकिस्तान ने अपने टेस्ट इतिहास की पहली जीत नवाबों के शहर लखनऊ की सरजमीं पर ही हासिल की थी। बात अक्तूबर 1952 की है, जब पाकिस्तानी टीम अपने पहले भारत दौरे पर थी। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नदवा कॉलेज के सामने गोमती नदी के किनारे स्थित मैदान पर खेला गया। उस समय वहां जूट-मैटिंग विकेट का इस्तेमाल किया गया था। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने लाला अमरनाथ की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक पारी और 43 रनों से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान की कमान तब अब्दुल हाफीज कारदार के हाथों में थी। पूर्व रणजी क्रिकेटर और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के अनुसार पाकिस्तान ...