प्रमुख संवाददता, जनवरी 13 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति से त्रस्त लोगों का सब्र मंगलवार को आखिरकार टूट गया। डायमंड डेयरी के पास बर्फखाना, कानपुर डेयरी और आसपास के इलाकों के दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और जलकल विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते करीब 20 दिनों से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदे पानी से 21 लोगों की मौत हो गई थी। हुसैनगंज क्षेत्र में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नलों से आ रहे पानी को बाल्टियों और बर्तनों में भरकर दिखाया। पानी से तेज बदबू आ रही थी, जिससे साफ जाहिर था कि इसमें सीवर का पानी मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.