लखनऊ, दिसम्बर 28 -- कमिश्नरेट मुख्यालय ने रविवार को वर्ष 2025 में अपराधियों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा जारी किया। दावे के अनुसार आलमबाग मेट्रो स्टेशन के चबूतरे पर सो रही ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर आलमबाग पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के मुताबिक जनवरी से अबतक हुई 58 मुठभेड़ में 55 के पैर में गोली लगी। एक साल में 525 को जेल भेजा। एक को फांसी की सजा दिलाई और 46 को आजीवन कारावास कराया। 16 अपराधियों की 4.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क कराई। 217 अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाकर उन्हें जिला बदर कर दिया। हत्या के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत की कार्रवाई की गई। 41 अभियोगों में 196 अभियुक्तों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.