सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- लखनऊ मे विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय की छात्रा दुर्गा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा दुर्गा के सम्मानित होने पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दिल्ली हाईवे पर स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय की 24 -25 यूपी बोर्ड की कक्षा 10 की छात्रा दुर्गा ने जिले में 80.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वाति जायसवाल ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके विद्यालय की छात्रा दुर्गा को प्रशस्ति पत्र देकर सम...