प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- कर्मचारियों के विरोध के बीच उच्च शिक्षा निदेशालय का कैंप कार्यालय लखनऊ में दस दिसंबर से खोलने की तैयारी है। शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज को 30 अक्तूबर को कैंप कार्यालय का संचालन नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय लतीफनगर, सरोजनीनगर लखनऊ से करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस बीच कैंप कार्यालय संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष सचिव से अनुमोदन पत्र भी निदेशालय को मिल चुका है। फिलहाल उच्च शिक्षा निदेशक सप्ताह में तीन दिन लखनऊ और चार दिन प्रयागराज में बैठेंगे। इसके साथ ही एक अपर निदेशक भी लखनऊ कैंप कार्यालय में तैनात रहेंगे। प्रयागराज से छह विभागों को लखनऊ स्थानांतरित करने की तैयारी है। कैंप कार्यालय के लिए 15 कर्मचारियों का तबादला ल...