सीवान, जनवरी 6 -- दरौली/गुठनी, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के दुब्बा निवासी सीआरपीएफ जवान की मौत ड्यूटी के दौरान लखनऊ में हो गई। मृतक दुब्बा गांव निवासी रवींद्र दुबे बताए गए हैं। परिजनों की मानें तो वह लखनऊ स्थित 91वीं सीआरपीएफ (रैफ बटालियन) में कार्यरत थे। वे शाम में ड्यूटी से वापस लौट कर अपने कमरे घर जा रहा थे, जहां सीआरपीएफ गेट के समीप ही अनियंत्रित पिकअप ने धक्का मार दिया। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में मौके पर मौजूद लोगों ने सीआरपीएफ कैंप लाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना वहां से सीआरपीएफ के अधिकारियों ने फोन पर दी। घटना के बाद पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में जवान की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह सीआरपीएफ के वाहन से उसके पै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.