लखनऊ, अक्टूबर 3 -- राजधानी के लोगों को शुक्रवार दोपहर बाद मौसम के अचानक बदले मिजाज ने राहत दी। कई दिनों से बनी उमस के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों में दो बार तेज बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। दोपहर बाद लगभग पौने चार बजे शहर में वर्षा का पहला दौर शुरू हुआ। सिस गोमती क्षेत्र में स्थित हजरतगंज, कैंट और आसपास के इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। इसके तुरंत बाद, लगभग चार बजे गोमती नगर और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में भी कुछ मिनटों के लिए तेज बारिश हुई। हालांकि, रात तक वर्षा ने अपना रूप व्यापक कर लिया। रात पौने नौ बजे के करीब राजधानी के एक बड़े हिस्से में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार, लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.