लखनऊ, दिसम्बर 23 -- शहर में मंगलवार को चारों तरफ जाम रहा। कहीं सुबह से लेकर दोपहर तक तो कहीं शाम को लोगों को जाम के झाम से दो-चार होना पड़ा। स्थिति यह रही कि वाहनों को घंटों रेंगना पड़ा। विधानसभा सत्र के कारण सुबह रूट डायवर्जन के चलते विस मार्ग बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सिकंदराबाग, बंदरियाबाग, लोहिया पथ, लालबत्ती, सदर पुल की तरफ सुबह कार्यालय के समय वाहनों का दबाव बढ़ा, जिसके कारण जाम लगने लगा। हालांकि, चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने यातायात सुचारु करने का प्रयास किया, बावजूद इसके वाहनों को घंटों रेंगते हुए चलना पड़ा। जिसके कारण कार्यालय जाने वालों को देरी हुई। डायवर्जन का असर बर्लिंग्टन चौराहे पर भी पड़ा, यहां से सदर और कैसरबाग की तरफ जाने वाले मार्गोँ पर अधिक ट्रैफिक हो जाने के कारण रह-रह कर जाम लगता रहा। पारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.