लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ में शनिवार शाम से रविवार तक मांझे से चार लोग घायल हो गए। कुड़ियाघाट ग्रीन कॉरिडोर पर मांझे से यहियागंज के व्यापारी नेता की नाक कट गई। ठाकुरगंज में बंधा रोड पर ब्लिंकिट के पोर्टर गुड्डू की नाक रेत दी। नाका फ्लाईओवर पर व्यवसायी की भौं कट गई। वहीं, देर शाम हीवेट रोड बंगाली क्लब के पास 12वीं के छात्र आकिब के माथे और नाक पर कट लगा। बालागंज निवासी विमलेश तिवारी यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के सचिव हैं। शनिवार शाम वह कार्यालय से बाइक लेकर घर जाने के लिए निकले थे। कुड़िया घाट ग्रीन कॉरिडोर के पास एकाएक मांझा उनकी नाक पर गिरा और फंसकर खिंच गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और विमलेश तिवारी गिर पड़े। यह देख राहगीर दौड़े और विमलेश को उठाया। उनकी नाक से खून बह रहा था। मांझा लिपटा हुआ था। लोगों ने मांझा हटाया। आनन-फानन में राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.