लखनऊ, जुलाई 10 -- शहर के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को नगर निगम ने राजधानी में महा स्वच्छता अभियान चलाया। शहर के 110 वार्डों में विशेष सफाई कार्य किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वयं आठों जोनों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अभियान की शुरुआत सुबह 6 बजे हजरतगंज चौराहे पर गांधी प्रतिमा की सफाई से हुई, जिसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, डा. अरविन्द कुमार राव सहित व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जोन 3 के करामत मार्केट और निशातगंज में गंदगी मिलने पर महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई के आदेश दिए। वहीं जोन 4 के विराम खंड और विनीत खंड, जोन 6 के ठाकुरगंज, जोन 5 के कृष्णा नगर और जोन 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.