लखनऊ, अक्टूबर 30 -- एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने बुधवार रात पेपर मिल चौकी प्रभारी धनंजय सिंह को दो लाख घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी गैंगरेप के मुख्य आरोपी व कोचिंग संचालक का मुकदमा खत्म कराने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ले रहा था। ट्रैप टीम ने चौकी में ही धनंजय सिंह को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद खींचते हुए बाहर लाई और गाड़ी में बैठाकर ले गई। गैंगरेप का आरोपी प्रतीक गुप्ता मूल रूप से कानपुर के दर्शनपुरवा का रहने वाला है। वह आलमबाग में ब्रिटिश लैंग्वेज के नाम से कोचिंग चलाता है। प्रतीक की कोचिंग में महानगर निवासी एक युवती उसकी सेक्रेटरी के रूप में काम करती थी। उसी ने कोचिंग से निकाले जाने के बाद प्रतीक और उसके साथी पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जांच धनंजय सिंह को मिली थी। उसने 11 सितंबर को प्रतीक को गिरफ्तार कर जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.