काकोरी (लखनऊ) संवाददाता, दिसम्बर 24 -- राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में ई-रिक्शा चालक की छेड़खानी से तंग छठवीं की छात्रा ने जान देने का प्रयास किया। पिछले चार महीने से लगातार पीछा करने से परेशान छात्रा ने तीन महीने से स्कूल छोड़ दिया। रविवार को आरोपी साथियों संग उसके घर पहुंच गया और किशोरी को साथ ले जाने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। किशोरी के मौसा ने पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी बचपन से ही अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई करती हैं। वह बुद्धेश्वर निवासी आकाश नाम के युवक के ई-रिक्शे से स्कूल जाती थी। ई-रिक्शा चालक उसके आते-जाते अक्सर छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि परिजनों ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.