लखनऊ, जून 3 -- शहर में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज त्रिवेणी नगर तो दूसरा गोमती नगर में मिला है। दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गोमती नगर निवासी युवक (34) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने युवक को स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। दवा से कोई लाभ नहीं पहुंचा तो डॉक्टर की सलाह पर कोविड जांच कराई। मंगलवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, इससे एक दिन पहले भी गोमती नगर का एक मरीज संक्रमित मिल चुका है। मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा त्रिवेणी नगर सद्भावना विहार सीतापुर रोड निवासी मरीज (56) भी कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने एक मामला मिलने की बात कही है। जिले में कोरोना ...