लखनऊ, दिसम्बर 23 -- शादी का झांसा देकर केजीएमयू के पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुराचार किया। डॉक्टर गर्भवती हो गई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि साथी पुरुष रेजिडेंट ने धर्म बदलने का दबाव बनाया। धर्म नहीं बदला तो नाता तोड़ लिया। आरोपी डॉक्टर की करतूत सामने आने पर महिला रेजिडेंट ने खुदकुशी का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर चौक कोतवाली में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है और उसके शहर छोड़ने पर रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी महिला रेजिडेंट ने इसी वर्ष दाखिला लिया था। यहां उसकी दोस्ती पैथोलॉजी विभाग में तैनात रेजिडेंट रमीज मलिक से हुई। रमीज मूलरूप से उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला है। उसका जन्म सहारनपुर में हुआ है। दो...