लखनऊ, फरवरी 2 -- काकोरी के ग्वालपुर गांव में रविवार सुबह घर के बाहर गंदगी फेंकने पर दबंगों ने किसान को पीट दिया। मारपीट की सूचना किसान ने पुलिस को दी तो आक्रोशित दबंगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। पूरे परिवार को लाठी डंडों से पीटा। हमले में वृद्ध समेत आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। परिवार का एक सदस्य जान बचाकर भागा और अपनी दुकान में जाकर छिप गया। आरोप है कि हमलावरों ने पेट्रोल डालकर दुकान फूंक दी। पुलिस ने किसान की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है। ग्वालपुर निवासी किसान उमेश रावत की पत्नी राधा के अनुसार पड़ोसी श्यामलाल यादव पालतू जानवरों की गंदगी और गंदा पानी घर के सामने बहाते थे। रविवार सुबह बेटी चंचल के विरोध करने पर श्यामलाल उसकी पत्नी बेटे सिद्धू और बउवा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट की शिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.