संवाददाता, फरवरी 13 -- राजधानी लखनऊ में कानपुर हाईवे पर बंथरा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार कार चला रहा आरोपी एक निजी स्कूल का छात्र था, जो अपने सहपाठी के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। नाबालिग या छात्र द्वारा वाहन चलाने के एंगल से पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हादसे में छह वर्षीय मासूम दीक्षांत की मौत हो गई, जबकि पांच से छह लोग घायल हुए हैं।फेयरवेल पार्टी से लौटने के दौरान हादसा जानकारी के अनुसार मोहान रोड पर आयोजित स्कूल की फेयरवेल पार्टी से लौटते समय स्विफ्ट डिजायर कार कानपुर की ओर जा रही थी। बंथरा हनुमान मंदिर के पास कार से एक किशोरी उतरी। इसके तुरंत बाद वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने वाहन की रफ्तार कम ...