लखनऊ, मई 25 -- सर्वोदयनगर बंधा रोड पर स्थित बालाजी भोजनालय में रविवार शाम करीब सवा पांच बजे फिल्मी अंदाज में तीन एसयूवी से पहुंचे 10-12 दबंगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बचने के लिए भाग रहे प्रॉपर्टी डीलर की पीठ में तीन गोलियां लगीं। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। कई हमलावर सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस की चार टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। गोलीबारी से पहले दोनों पक्षों में दोपहर में इसी भोजनालय में विवाद हुआ था। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, सर्वोदयनगर निवासी 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन शाम करीब पांच बजे बंधा रोड स्थित बालाजी भोजनालय पर पहुंचे। उस समय भोजनालय के संचालक सिपाही लाल और कुछ कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.