लखनऊ, फरवरी 19 -- बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं गुरुवार को बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सूबे के ऊपर से गुजर रहा है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार विक्षोभ का प्रभाव ज्यादा नहीं है। इसलिए बारिश की उम्मीद कम है। बावजूद इसके दिन भर बादलों की आवाजाही रह सकती है। इस बीच बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...