लखनऊ, जुलाई 9 -- राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों के लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में विभिन्न विभागों के अलावा हजरतगंत स्थिति स्व. बीएन सिंह की मूर्ति पर भी कई विभागों के कर्मचारी संगठनों के लोग इकठ्ठा हुए। इनकी मांगों के नारों से कर्मचारी मसीहा का स्थल गूंज उठा। 12 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया। अंत में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबित मांगों पर सरकार फैसला नहीं लेती है तो दिल्ली कूच कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अफीफ ने बताया कि पहले राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल बीती 20 मई को प्रस्तावित थी। पुलवामा हमला के चलते स्थगित कर दिया गया था। अब राज्य और केंद्र सरकार के कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.