नई दिल्ली, मई 25 -- लखनऊ में कचहरी के पास बने चैम्बर में शनिवार रात को अधिवक्ताओं के दो गुटों में संघर्ष हुआ। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने फायरिंग की। दो वकील गोली लगने से घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक साथी अधिवक्ता घायलों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है। शनिवार देर रात अधिवक्ता दिलीप सिंह के चैम्बर में उनके रिश्तेदार अम्बिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान मलिहाबाद निवासी अधिवक्ता साकिब हसन कुछ लोगों के साथ चैम्बर में आकर गाली गलौज करने लगे। जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ। झगड़े के दौरान साकिब और अम्बिका के पक्ष से आए लोगों में मारपीट हुई। जिसके बाद फायरिंग होने लगी। गोली अम्बिका सिंह और साकिब को लगी। दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े। साथी वकील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.