लखनऊ, फरवरी 8 -- मदेयगंज में न्यू रिलैक्स अस्पताल में डॉक्टरों पर ऑपरेशन के दौरान एक युवती की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रूपपुर खदरा निवासी संदीप कश्यप ने बताया कि छोटी बहन शिवानी (19) की नाक का मांस बढ़ा था। उसने 29 जनवरी को न्यू रिलैक्स अस्पताल डॉक्टर अब्दुल राशिद को दिखाया था। डॉक्टर ने जांच करने के बाद बहन का ऑपरेशन करने को कहा। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे थे। रुपये न होने पर डॉक्टर ने पर्चे पर दवा लिख दी। संदीप ने अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर चला गया। दो दिन बाद शिवानी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह बहन को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर गौस मिले और फौरन शिवानी का ऑपरेशन करने को कहा। साथ ही डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए बीस हजार रुपये जमा कराए। ...