नई दिल्ली, जून 13 -- लखनऊ में अमौसी स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास अनौरा गांव में तेल के टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पास में खड़े एक और टैंकर में आग पकड़ ली। इंडियन ऑयल के टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही सरोजनी नगर एफएसओ दमकल की गाडियों के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसओ सरोजनीनगर सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि तीन टैंकर आग की चपेट में आए है। एक घंटे में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लखनऊ में अमौसी इंडस्ट्रियल इलाके में इंडियन ऑयल का डिपो है। यहां से टैंकरों में ऑयल भर सप्लाई के लिए जाता है। डिपो से ऑयल लेने जाने से पहले टैंकर यार्ड में खड़े रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे में इंडियन आयल के डिपो के एक टैंकर में आग लग गई। देखते-देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.