लखनऊ, जनवरी 29 -- राजधानी लखनऊ में बिजनौर इलाके के सरवन नगर में बुधवार देर रात कोल्ड ड्रिंक-चिप्स गोदाम (वेयर हाउस) में भीषण आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सरोजनीनगर और आलमबाग फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड के दौरान दमघोंटू धुएं से दमकल कर्मी हलकान हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर आस पड़ोस के मकानों खाली करा लिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के मुताबिक सरवन नगर में दो मंजिला इमारत के भूतल पर व्यवसायी आशीष कुमार तिवारी का कोल्ड ड्रिंक और चिप्स का गोदाम है। इसके अलावा अंदर उनका आईटीसी का भी काम है। भारी मात्रा में पान मसाला और अन्य माल भी रखा था। दोर रात शार्ट सर्किट से धुआं गोदाम में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.