नई दिल्ली, जनवरी 27 -- लखनऊ नगर निगम सदन की करीब पांच माह बाद हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। पार्षदों के हंगामें के बीच सदन की बैठक बार-बार स्थगित की गई। देर शाम तक चली बैठक में लिए गए फैसलों में जनता पर बोझ बढ़ गया है। नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, रेस्तरां और कैफे के भी लाइसेंस शुल्क बढ़ा दिया है। निजी अस्पताल में इलाज से लेकर होटल में खाने तक की पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही सदन में सर्वसम्मति से कल्याण मंडप के किराये में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले इसे 50 फीसदी करने का प्रस्ताव था लेकिन पार्षदों के भारी विरोध को देखते हुए 10 फीसदी कम कर दिया गया। अब गरीब व आम लोगों के लिए नगर निगम के कल्याण मंडप में किसी भी तरह के कार्यक्रम कराने के लिए बढ़े हुए दरों से किराया देना होगा। इसी के साथ झूलेलाल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.