रामपुर, दिसम्बर 16 -- प्रदेश सरकार के लखनऊ में 24 दिसंबर से आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए रामपुर डिपो से 40 बसें जाएंगी। जबकि,मुरादाबाद मंडल से रामपुर समेत 230 बसों की डिमांड आई है। बसों के महोत्सव में जाने से यात्रियों को परेशानी न होने पाए,इसको लेकर डिपो प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। रूट के हिसाब से योजना बनाई जा रही है। रामपुर डिपो में 108 बसें है। इनमें से अधिकांश को दिल्ली रूट पर चलाया जाता है। कुछ बसों को लोकल रूट पर भी संचालन किया जाता है। अब लखनऊ में 24 से प्रदेश सरकार एक महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से लोग जाएंगे। इसके लिए ही सरकार ने हर जिले से बसें मांगी है। डिपो प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि डिमांड के हिसाब से बसों को भेजा जाएगा। इसके साथ ही योजना बनाई जा रही है कि यात्रियों को परेशानी नही...