लखनऊ, फरवरी 19 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर में आयोजित महाप्रबंधक स्तर के 70वें रेल सप्ताह समारोह में लखनऊ मंडल ने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण के दौरान लखनऊ मंडल ने अंतरमंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड सहित कुल 16 सर्वोत्तम शील्ड और ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर और अपर महाप्रबंधक वीके शुक्ल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान लखनऊ मंडल के 18 कर्मचारियों को उनकी निष्ठा और विशिष्ट सेवाओं के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। गोरखपुर जंक्शन को ए-1 व ए श्रेणी में सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन की ट्रॉफी मिली, जबकि सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन (प्रथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.