उन्नाव, दिसम्बर 15 -- मोहान। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान सई नदी पर बन रहे नए अर्ध-नवनिर्मित पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जनवरी में इस पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। पुराने मुगलकालीन पुल की जर्जर हालत को देखते हुए नई संरचना ने जिलेवासियों और यात्रियों की राहत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग स्थित मोहान सई नदी पर वर्ष 1748 में 15 कोठियों (पिलरों) पर लाखौरी ईंटों से बना मुगलकालीन पुल वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पुराने पुल के बगल में नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी थी। इस परियोजना के लिए 17.33 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। दिसंबर 2023 में पुल का शिलान्यास किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण करने की प्रारंभिक समय-सीमा मार्च 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.