लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ-बरेली एक्सप्रेस में एसी फेल होने से सफर करने वालों को रात जाग के गुजारनी पड़ी। पंखे भी न चलने से घुटन भर गर्मी के बीच यात्री पसीना पोंछते रहे। वॉश रूम में पानी भी नहीं था। उधर, बरेली से लखनऊ वाली ट्रेन की एसी बोगी में इस्तेमाल किए हुए चादर और तकिया के गिलाफ दिए गए। लखनऊ से बरेली तक की यात्रा करने वाली नीलम यादव ने डीआरएम को एक्स पर पोस्ट कर शिकायत की। एसी बोगी में परेशान यात्रियों का वीडियो भी पोस्ट किया। एसी न चलने की शिकायत जब यात्रियों ने कोच अटेंडेंट से की तो उसने बारिश के कारण एसी में दिक्कत आने की बात बताई। एक यात्री ने पंखे न चलने की बात पूछी तो जवाब मिला की मोटर फेल हो गया है। इस पर एक महिला ने यात्री ने कहा कि लखनऊ से 1200 रुपये का टिकट लिया है। एसी में महंगा टिकट सुविधा के लिए लिया है न कि परेशानी झेलने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.