हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर खिलाड़ी श्रवण गुप्ता लखनऊ प्रीमियर लीग में खेलेंगे। वह लखनऊ पैंथर्स का हिस्सा बने हैं। ड्ट्रिरक्टि क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि अहिरोरी ब्लाक क्षेत्र के गांव काईमऊ निवासी श्रवण का परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा है। चार भाई और दो बहनों में वह सबसे छोटा है। श्रवण ने बताया कि करीब सात सालों से क्रिकेट खेल रहा है। कई सालों से स्पोर्टस स्टेडियम हरदोई में भी खलकर प्रैक्टिस की। वह मीडियम पेसर गेदबाज है। अध्यक्ष प्रभात वर्मा, अतुल मश्रिा ने बताया कि जल्द ही श्रवण को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जाएगा। उसने जिले का नाम रौशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...