हापुड़, दिसम्बर 2 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित रामा अस्पताल के सामने सर्विस रोड किनारे ईंख के खेत के काले रंग के सूटकेस में मिले महिला के कंकाल की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की चार टीमों ने महिला की पहचान करने और घटना का खुलासा करने के लिए 90 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला, लेकिन पुलिस के हाथ एक भी सुराग नहीं लगा है। गांव कस्तला कास्माबाद निवासी किसान योगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से दिल्ली कडकडडूमा निवासी कोनिका गर्ग के दस बीघा खेत को लीज पर लिया हुआ है। जिसमें उसने ईंख बोई हुई थी और उसकी कटाई का काम चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उसने एक काले रंग का सूटकेस खेत में पड़ा देखा तो उसने आनन फ...