सुनील पांडेय, जुलाई 8 -- यूपी में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रतापुर चौराहे के पास बना फुट ओवर ब्रिज का आधा हिस्सा मंगलवार को अचानक गिर गया। गनीमत रही की उस दौरान कोई वाहन नहीं निकल नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। फुट ओवर ब्रिज गिरते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। बता दें कि लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। साथ ही रायबरेली में रतापुर के पास कई विद्यालय हैं। इसको देखते हुए 2019 में एनएचएआई ने यहां पर फुट ओवर ब्रिज बनवाया था। इसका उद्देश्य था कि बच्चे इसका इस्तेमाल करके सड़क पार कर सके। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 2019 में बने इस फुट ओवर ब्रिज का आधा हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान उसके नीचे से कोई वाहन गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.