कानपुर, फरवरी 19 -- जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात के तत्वाधान में गुरुवार को गांधी प्रतिमा अकबरपुर के नीचे सत्याग्रह किया गया। दो दिन पहले लखनऊ में कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह गौर की अगुवाई में आयोजित धरने में कांग्रेस नेताओं ने कहाकि उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राजधानी लखनऊ में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत लखनऊ पदयात्रा का आयोजन किया परंतु इस सरकार ने शांतिपूर्ण विरोध मार्च के ऊपर लाठी चार्ज करके रोकने की कोशिश की। इसमें प्रदेश के अध्यक्ष अजय सहित प्रदेश के कई कार्यकर्ता एवं नेता घायल हो गये। प्रदेश अध्यक्ष के हाथ में और शरीर के कई अंगों में चोट पहुंचाई गई। सरकार की इस दमनकारी कृत्य के विरोध में ...