लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) को एंटरप्रेन्योर इंडियन एजुकेशन अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित के-12 स्कूल चेन ऑफ द ईयर सम्मान से नवाज़ा गया है। यह सम्मान दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में पांच फरवरी को दिया गया। फाउण्डेशन की एचआर हेड शुभांगी पाठक ने यह सम्मान प्राप्त किया। स्कूल की निदेशका डॉ. रश्मि पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के समर्पण, नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस समारोह में देशभर के प्रमुख शिक्षाविदों और संस्थानों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...