अंबेडकर नगर, जनवरी 15 -- दुलहूपुर, संवाददाता। बाबू प्रदीप सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और दिवंगत बाबू प्रदीप सिंह की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का भव्य और सफल समापन खेल प्रेम के माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी अभिजीत आर शंकर रहे। प्राइज मनी चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले समेत प्रदेश की कई प्रतिभाशाली टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एएसपी विद्यालय प्रांगण फखरपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ और लखनऊ की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजमगढ़ की टीम 29.1 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.